Loading...

पांवटा में जिला दिव्यांग कल्याण संगठन की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

PARUL • 23 Jan 2024 • 1 Min Read

नई कार्यकारिणी का किया गया चुनाव, उज्जवल कुमार को बनाया संघ का प्रधान, महेश चौधरी को उपप्रधान और…..

HNN/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में जिला दिव्यांग कल्याण संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला दिव्यांग संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने की। राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया है।

इन चुनावों में जिला के पदाधिकारी ने भी भाग लिया और सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला के अधिकारी उपाध्यक्ष किशन रावत, जसवीर, अध्यक्ष राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा लगभग 145 से अधिक लोगों ने बैठक में भाग लिया। गुरु की नगरी पांवटा साहिब क्षेत्र की समीक्षा बैठक में दिव्यांग जनों के बारे चर्चा परिचर्चा की गई।

नई कार्यकारिणी में उज्जवल कुमार को संघ का प्रधान, महेश चौधरी को उप प्रधान बनाया गया है। वहीं करण कुमार को सचिव, अशोक कुमार को मुख्य सलाहकार, मोहित कुमार को प्रेस सचिव और इस्लाम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।