पांवटा में दवा कंपनी में इनकम टैक्स ने की छापामारी , खंगाला जा रहा रिकॉर्ड
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक दवा कंपनी में आज सुबह इनकम टैक्स ने छापामारी की है। वहीं इस छापामारी से उद्योगपतियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल फैक्ट्री के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।
बता दें पंजाब, हरियाणा और राजस्थान नंबरों की 7 गाड़ियों में 15 से 20 लोग अचानक फैक्ट्री परिसर में पहुंचे। किसी को भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। रात की शिफ्ट वाले कर्मचारी भी अंदर ही रुके हैं, जबकि सुबह की शिफ्ट में अंदर जाने वाले को बाहर रोक दिया गया है।
इनकम टैक्स विभाग की इस अचानक हुई रेड की बाबत किसी को भी कानो कान खबर नहीं लगी। जानकारी तो यह भी है कि जी लैबोरेट्री ग्रुप का सोलन में एक लग्जरियस होटल भी है।
सोलन के कंडाघाट में सुबह 7:00 बजे ही इनकम टैक्स के द्वारा रेड कर दी गई थी। जिसके बाद पूरा होटल सील कर दिया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की एक टीम होटल में भी पहुंची हुई है।
हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है मगर पुष्ट सूत्रों के अनुसार यह जानकारी मिली है। जानकारी तो यह भी है कि जी ग्रुप के जहां-जहां संपतिया है, उन्हें भी रडार पर लिया गया है। जी ग्रुप का यह होटल कंडाघाट में डिवेंचर के नाम से बताया जा रहा है।
बरहाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पीआर की ओर से फिलहाल कोई जानकारी अभी तक मीडिया के साथ शेयर नहीं की गई है। रिकॉर्ड में क्या कमियां पाई गई हैं और किन कारणों को लेकर के इनकम टैक्स की यह रेड हुई है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
