Loading...

पांवटा में पेड़ से लटका मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 27 Jan 2024, 10:34 AM | Updated: 27 Jan 2024, 10:41 AM 1 min read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र स्व हंसराज निवासी पूरूवाला कांशीपुर जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुरूवाला कांशीपुर में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ था। जब किसी ने उसका शव वहां लटका हुआ देखा तो इस बाबत तुरंत गांव के उप प्रधान को सूचित किया गया। जिसके बाद उप प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब भिजवाया। मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने की है।

Tags: