HNN / पांवटा
पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने 6 स्थानीय नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसमें सुधीर गुप्ता, राकेश कश्यप, मदन शर्मा, रोशन चौधरी, अशोक चौधरी व सुनील चौधरी शामिल हैं।
निष्कासित नेताओं में रोशन चौधरी व सुनील चौधरी पहले ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सुखराम चौधरी के खिलाफ आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। वही , पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने पर 6 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।
इन्हें लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री को निष्कासन की जानकारी भेज दी गई है।

