HNN/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पांवटा-शिलाई एनएच-707 शिल्ला के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एक घंटे बंद रहा। भूस्खलन होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही। हालांकि निर्माणाधीन कंपनी ने मशीनें लगाकर मार्ग को बहाल कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, इन दिनों हाईवे पर मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है। इसी दौरान आज दोपहर करीब 11 बजे कफोटा के नजदीक शिल्ला के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और बड़ी-बड़ी चट्टानें मार्ग पर गिर गई। जिससे मार्ग करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। हालांकि गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दौरान सड़क पर कोई वाहन मौजूद नहीं था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं मार्ग पर चट्टानें गिरने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। बता दें कि करीब एक घंटे बाद 12 बजे तक मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर किया गया। एसडीएम राजेश वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





