पांवटा-शिलाई एनएच पर हुआ भारी भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही ठप
HNN/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर में उपमंडल पांवटा साहिब में पांवटा-शिलाई एनएच-707 पर भारी भूस्खलन हुआ है। जिसके कारण मार्ग दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। बता दें शिलाई की ओर आने-जाने वाले यात्री वाया विकासनगर (उत्तराखंड) से होकर आ-जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक, एनएच-707 पर कमरऊ के पास हैवना में भारी भूस्खलन हुआ है। पहले भी कई बार एनएच-707 पर भूस्खलन हो चुका है। जिसके चलते सड़क कई बार डाइवर्ट करनी पड़ी है।
शिलाई की ओर आने-जाने वाले यात्री वाया विकासनगर (उत्तराखंड) से होकर आवाजाही कर सकते है। हालांकि, प्रशासन निर्माण कार्य करवा रही कंपनियों के माध्यम से सड़क दुरुस्त करने की कोशिश में है।