पांवटा-शिलाई एनएच पर हुआ भारी भूस्खलन, स्कूल पर गिरी विशाल चट्टान
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। यहां पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन होने से शिल्ला स्कूल के भवन पर विशाल चट्टान आ गिरी। चट्टान गिरने से स्कूल की दीवार, खंभे टूट चुके हैं।
हालाँकि गनीमत यह कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। भूस्खलन के समय स्कूल बंद था। वहीं भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे भी वाहनों की आवाजाही बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से अब वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल के अध्यापक राजेंद्र ने बताया कि इस हादसे में सड़क का निर्माण कार्य कर रही कंपनी की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि विशाल चट्टान गिरने से स्कूल भवन को काफी नुकसान हुआ है।