पांवटा-शिलाई एनएच 707 पर हुआ भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही हुई ठप
HNN/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर में बारिश थमने के बाद भी भूस्खलन का सिलसिला जारी है। जिला के पांवटा साहिब उपमंडल में एनएच 707 पांवटा शिलाई मार्ग एक बार फिर भूस्खलन हुआ है, जिससे मार्ग बंद हो गया है।
बता दें कि आज शाम को एनएच 707 पर भूस्खलन हुआ है। गनीमत रही जिस समय यह भूस्खलन हुआ उस समय मार्ग पर कोई वाहन नहीं था। किसी प्रकार का कोई नुक्सान नहीं हुआ है। लेकिन भूस्खलन से यह मार्ग एक बार वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है।
जिस कारण एनएच पर पांवटा से शिलाई जाने वाली और शिलाई से पांवटा आने वाले वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगनी शुरु हो गई हैं।
हालांकि मार्ग को बहाल करने के लिए तुरंत ही जेसीबी मशीनें लगवाई गई हैं। जल्द ही मार्ग के खुलने की उम्मीद लगाई जा रही है।