Loading...

पांवटा / शिलाई NH-707 पर भारी भूस्खलन , कफोटा के पास सैकड़ों वाहन फंसे , राहत कार्य जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Aug 2025 • 1 Min Read

पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर कफोटा के पास हैवना में रविवार सुबह भारी भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सुबह 5 बजे से सेब और सब्जियों से लदे ट्रक व यात्री बसें जाम में फंसी रहीं ।

सिरमौर

भारी बारिश से सड़क बार-बार बाधित
लगातार एक महीने से हो रही बारिश के चलते सिरमौर की कई सड़कें प्रभावित हुई हैं। यह ग्रीन कॉरिडोर पिछले तीन साल से निर्माणाधीन है, जिसके कारण मार्ग अक्सर बंद हो जाता है । भूस्खलन से सड़क पर बड़ी चट्टानें और मलबा गिर गया, जिससे यातायात ठप हो गया ।

प्रशासन ने शुरू किए राहत कार्य
एसडीएम कफोटा ओपी ठाकुर ने बताया कि हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनें भेज दी गई हैं। संबंधित कंपनी को मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं और तहसीलदार कमरऊ मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। जल्द ही सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा है ।