पांवटा साहिब और शिलाई में इस दिन लगेगा पावर कट….
HNN/ पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब और शिलाई में 11 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया 11 अक्टूबर दिन बुधवार को 132 केवी गिरी – पांवटा साहिब लाइन के निवारक रखरखाव / हॉट स्पॉट पर ध्यान देने, ईएचवी लाइनों के नीचे पेड़ों की कटाई का काम किया जाएगा।
इसके चलते 132 केवी उपकेन्द्र गोंदपुर में आवश्यक कार्य के निपटान हेतु विद्युत प्रणाली मंडल नाहन द्वारा 132 केवी उपकेन्द्र गोंदपुर में शट डाउन प्रस्तावित किया गया है।
जिसके अंतर्गत 132/33/11केवी सब स्टेशन गोंदपुर से फीड होने वाले फीडर जैसे कि 132/11केवी गोंदपुर ( समस्त औद्योगिक क्षेत्र) बातामंडी, पालियों क्षेत्र, 33kv बद्रीपुर, 33 केवी पुरुवाला, 33 केवी सतौन 33केवी शिलाई, 33केवी रामपुरघाट, 33 के वी पांवटा साहिब लाइन के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रात: 9 से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। अतः आम जनता से सहयोग आपेक्षित है।