पांवटा साहिब और शिलाई में इस दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब और शिलाई में कल बुधवार यानि 10 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिषासी अभियंता अजय चौधरी ने दी है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को 132केवी सब स्टेशन गोंदपुर एवं 132 केवी गिरी पांवटा लाइन के रख रखाव एवं आवश्यक मरम्मत के कार्य के चलते 132केवी गिरी पांवटा लाइन पर शट डाउन रहेगा।
इस दौरान 33केवी बद्रीपुर (समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र ), 33केवी पांवटा साहिब, 33केवी पुरुवाला, 132केवी गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र), 33केवी सतौन, 33केवी शिलाई, 33केवी रामपुरघाट उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रात: 09:00 से शाम 06:00 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि यह शट डाउन मौसम की स्तिथि पर निर्भर करेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।