पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर बाइक और ट्रक की हुई टक्कर, एक की मौत, एक जख्मी
HNN/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाइवे 07 पर पुरूवाला के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां बाइक और ट्रक की टक्कर में एक युवक की जान चली गई है। जबकि एक युवक जख्मी हुआ है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है।
मृतक की पहचान परमजीत सिंह (35) पुत्र धनीराम निवासी मटक माजरी के रूप में हुई है। वहीं धर्मजीत सिंह (23) पुत्र बलदेव सिंह निवासी कोटड़ी बयास घायल हुआ है। वहीं माजरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, परमजीत व धर्मजीत बाइक पर सवार होकर माजरा की तरफ से पांवटा साहिब की तरफ जा रहे थ। इस दौरान पुरूवाला के पास पांवटा साहिब की तरफ से आ रहे ट्रक में टकराकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर परमजीत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मजीत का उपचार किया जा रहा है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के डॉक्टर राजीव चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में घायल दो युवक को सिविल अस्पताल में लाया गया है। जिनमें से एक युवक की मौत हो गई है तथा दूसरे घायल को उपचार किया जा रहा है।