Loading...

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त, तीन घायल

Shailesh Saini • 8 Jan 2025 • 1 Min Read

घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर खजुरना पुल के समीप बुधवार देर रात एक ट्रक ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल था।

आने जाने वाले लोगों इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को मौके पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों से रेस्क्यू किया।

घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया है।पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

एसएचओ बृजलाल मेहता ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस मौके पर मौजूद है।