Loading...

पांवटा साहिब के इन क्षेत्रों में इस दिन लगेगा पावर कट….

Ankita • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब में 6 मई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने दी है।

उन्होंने बताया कि 6 मई यानि सोमवार को 132/33/11केवी सब स्टेशन गोंदपुर से फीड होने वाले फीडर जैसे कि 132/11केवी गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र), 33केवी बद्रीपुर, 33केवी पांवटा साहिब, 33केवी पुरुवाला, 33केवी सतौन, 33केवी शिलाई, 33केवी रामपुरघाट व 33केवी गिरी पावंटा लाइन, 33 केवी गिरी आईटी एवं 33 केवी धौलाकुआं लाइन के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रात: 09.00 से शाम 06.00 बजे तक बाधित रहेगी।

उन्होंने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।