Loading...

पांवटा साहिब के इन क्षेत्रों में कल लगेगा पावर कट…

Ankita • 19 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के रामपुर घाट और आसपास के क्षेत्रों में 20 अगस्त को पावर कट लगेगा। बता दें मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक 33 केवी रामपुर घाट और इससे जुड़े सभी 11 केवी फीडरों में बिजली बंद रहेगी।

बिजली बोर्ड के अनुसार, कल रामपुर घाट, बरोटीवाला, पट्टी नाथा सिंह, अमरकोट भेड़ेवाला, भुंगरनी, शुभखेड़ा, हीरपुर, चुंगी नंबर 6, सूर्य कॉलोनी, शिव शक्ति कॉलोनी, कुंजा मतरालियों , देवी नगर, मोगीनंद, पहाड़ी कॉलोनी और सुदर्शन कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी।

बिजली बोर्ड ने सार्वजनिक सहयोग की अपील की है, साथ ही आग्रह किया है वे अपनी गतिविधियों की योजना इसी अनुसार बनाएं। बोर्ड ने कहा कि शटडाउन के समय में मौसम की स्थिति के अनुसार परिवर्तन या रद्द किया जा सकता है।