पांवटा साहिब के यमुना पार्क में युवक से मारपीट, 5-6 लोगों पर मामला दर्ज
यमुना पार्क में युवक पर समूह द्वारा हमले का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पांवटा साहिब/सिरमौर
यमुना पार्क में घेरकर हमला
पुलिस को दी शिकायत में जतीन सैणी पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी बेहड़ेवाला ने बताया कि वह अपने मित्र निखिल के साथ यमुना पार्क में बैठा हुआ था। इसी दौरान 5-6 लोग वहां पहुंचे और उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी।
विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ अभियोग
घटना के संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा 126(2), 115(2), 118(1), 191(2), 191(3), 190 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।