Loading...

पांवटा साहिब के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र कल रहेंगे बंद

By Ankita Published: 18 Jun 2024, 5:57 PM | Updated: 18 Jun 2024, 5:57 PM 1 min read

भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते एसडीएम ने जारी किए आदेश

HNN/ पांवटा साहिब

पांवटा साहिब उपमंडल के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने भीषण गर्मी और हीट वेव के दृष्टिगत उपमंडल के सार्वजनिक व निजी स्कूलों सहित प्ले स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को 19 जून को बंद रखने के आदेश जारी किए किए।

पांवटा साहिब उपमंडल में पिछले दो सप्ताह से हीट वेव और तापमान 45 डिग्री से अधिक चल रहा है, जिसके चलत उपमंडल पांवटा साहिब के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में संचालित सभी सार्वजनिक व निजी स्कूलों सहित प्ले स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को 19 जून को एसडीएम ने बन्द रखने के आदेश जारी किए है।

इन आदेशों की अनुपालन उपनिदेशक उच्च शिक्षा तथा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। आदेशों में बताया कि जिले के विभिन्न भागों में असामान्य रूप से गर्म हीट वेव के रूप में जानी जाने वाली स्थितियां देखी गई हैं। जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त भारतीय मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में हीट वेव की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है। उपमंडल पांवटा साहिब भी तीव्र गर्मी की चपेट में है। इस उपमंडल के क्षेत्राधिकार में भीषण गर्मी के कारण तापमान में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है।

इस प्रतिकूल और कठोर गर्म मौसम के कारण क्षेत्र के छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिस कारण जनहित में 19 जून को सभी सरकारी व निजी स्कूलों सहित प्ले स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।