Himachalnow / पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के उपमंडल में पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस थाना पुरुवाला की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर स्कूटी नंबर UK07BZ-8077 के चालक कमल बहादुर, पुत्र हरि बहादुर, निवासी त्यूनी, जिला देहरादून, उत्तराखंड को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 732 ग्राम चरस बरामद की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस मामले की पुष्टि एसडीपीओ पांवटा साहिब, अदिति सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group