Loading...

पांवटा साहिब पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में संपन्न हुई भाजपा मंडल की बैठक

PARUL • 2 Jan 2024 • 1 Min Read

सोलन में जेपी नड्डा के स्वागत के लिए बनाई रणनीति

HNN/पांवटा साहिब

भाजपा मंडल की विशेष बैठक आज मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर की अध्यक्षता में पांवटा साहिब पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी मौजूद रहें। उन्होंने हाटी क्षेत्र के सभी भाइयों को हाटी का दर्जा मिलने पर बहुत-बहुत बधाई दी। बैठक में आने वाली 5 तारीख को सोलन में नड्डा के स्वागत के लिए रणनीति बनाई।

जिसमें पांवटा साहिब से 500 की संख्या में सोलन जाने की व्यवस्था की। साथ ही सभी को दिशा निर्देश दिए कि इस रैली को सफल बनाने में जो जो भूमिकाएं दी हैं उस को भरपूर निभाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस रैली को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि यहीं से 2024 के चुनाव का आगाज होना है।

इस दौरान उन्होंने लोक सभा के चुनाव की तैयारी शुरू करने की भी बात की। वहीं मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार ने भी सबको बधाई दी और पूरा मीटिंग हॉल भारत माता की जय के साथ गूंज उठा। जिसके बाद सुखराम चौधरी, बलदेव सिंह तोमर और सभी ने हाटी भाइयों के साथ हाटी का दर्जा मिलने पर नाटी डालकर खुशी मनाई।

जिसमें महामंत्री दिनेश चौधरी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के महामंत्री सुभाष चौधरी, जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूनम गुप्ता, एससी मोर्चा के अध्यक्ष दीपक मनलहंश हंस, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, महामंत्री तरनजीत सिंह गिल, शमशाद काशमी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना चौधरी, त्रिशला, शिवानी वर्मा, तोताराम शर्मा, प्रधान सुरेखा चौधरी, प्रधान बालवीर धीमान, मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी और सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।