Loading...

पांवटा साहिब / पुरुवाला में महिला के कब्जे से अवैध शराब बरामद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 19 Nov 2025 Edited 19 Nov Quick read

गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर एक महिला के पास से अवैध कसीदशुदा शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए महिला को नोटिस देकर पाबंद किया गया है।

पुरुवाला

गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता
पुलिस थाना पुरुवाला की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि एक महिला अवैध शराब लेकर घूम रही है। टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 4 लीटर नाजायज कशीदशुदा शराब बरामद की गई।

आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज
पुलिस ने महिला के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।