HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस की टीम ने मात्र 24 घंटे में लापता व्यक्ति को ढूंढ कर परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया है। व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय दयाल सिंह रावत पुत्र केदार सिंह रावत गांव घंडाला पोस्ट ऑफिस राजगढ़ी तहसील बड़कोट जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई है। वहीं परिजन भी दयाल सिंह को देखकर काफी खुश है।
जानकारी के मुताबिक, दयाल सिंह 3 सितंबर विकास नगर से अचानक ही लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों के हर जगह उसकी तलाश की परन्तु उसका कही कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद थक हारकर परिजनों ने इस बाबत विकास नगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जाँच-पड़ताल के बाद व्यक्ति की लोकेशन पांवटा साहिब की निकली। इसके बाद पांवटा पुलिस के कांस्टेबल अनिल शर्मा व कांस्टेबल नीरज चौहान ने लापता व्यक्ति को आख़िरकार ढूढ़ ही निकाला। पुलिस द्वारा व्यक्ति को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group