सिरमौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भुप्पुर गांव में छापेमारी कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 10.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
सिरमौर/पांवटा साहिब
फ्लाईओवर के नीचे पकड़े गए आरोपी
पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो व्यक्ति भुप्पुर गांव में फ्लाईओवर के पास नशे का कारोबार कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
10.65 ग्राम चिट्टा बरामद
तलाशी में आज़ाद और मोहम्मद बिलाल नामक दोनों आरोपियों के बैग से पॉलिथिन पाउच में भूरा पाउडर और डलीनुमा पदार्थ मिला। जांच में यह चिट्टा/स्मैक पाया गया।
आरोपी रिमांड पर भेजे गए
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उन्हें 5 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





