पांवटा साहिब में अंग्रेजी शराब की 156 बोतलें बरामद

तेज गति से गाड़ी चलाने वाले आरोपी से हुई शराब की बरामदगी

27 जनवरी 2025 को पांवटा साहिब थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बद्रीपुर-पांवटा साहिब सड़क पर एक तेज गति से चल रही होंडा सिटी गाड़ी को रोका। गाड़ी का नंबर CH03Z था। गाड़ी को रोकने पर चालक अशोक कुमार निवासी गांव भुंगरनी, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब से पूछताछ की गई।

गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस ने 13 गत्ता पेटियों में छिपाई गई अंग्रेजी शराब बरामद की। इन पेटियों में कुल 156 बोतलें शराब (मार्का Royal Stage) पाई गईं। पुलिस ने आरोपी अशोक के खिलाफ पांवटा साहिब थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में भी आगे की जांच जारी है।