Loading...

पांवटा साहिब में ओवरलोडेड वाहनों पर बड़ी कार्यवाही, चालकों में मचा हड़कंप

PRIYANKA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस व आरटीओ की टीम ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए ओवरलोडेड वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की। इस कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। दरअसल, पुलिस व आरटीओ की टीमों ने विश्वकर्मा चौक पर नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान वहां से आने-जाने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान दोनों विभागों की टीमों ने करीब आधा दर्जन वाहनों को जांच के लिए रोका, जिनमें से छह वाहन ऐसे पाए गए जिनमें क्षमता से अधिक भार लदा हुआ था। इसके बाद टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए इनपर 1.40 लाख रुपए जुर्माना लगाया।

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस व आरटीओ की टीमों ने संयुक्त कार्यवाही कर आधा दर्जन टिप्परों पर कार्यवाही की और उन पर जुर्माना लगाया।