Loading...

पांवटा साहिब में कल नहीं लगेगा पावर कट, किया गया रद्द

Ankita • 27 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में मंगलवार यानी कल को लगने वाला पावर कट किन्हीं कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है। अब यह पावर कट आगामी दिनों में रखा जाना निर्धारित हुआ है।

बता दें कि ओवरलोडिंग की समस्या के समाधान के लिए लोड के पुनर्गठन और एनएच-707 चौड़ीकरण कार्य के चलते 28 मई दिन मंगलवार को 33 केवी मालवा फीडर पर सुबह 9 से काम समाप्त होने तक बिजली कट रखा गया था।

इस दौरान बिजली कट से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में पांवटा साहिब, बद्रीपुर, जामनीवाला, तारुवाला, बहराल, बातामंडी आदि शामिल थे। सहायक अभियंता विद्युत विभाग पांवटा अंकुर ठाकुर ने बताया कि किन्ही कारणों के चलते बिजली कट को स्थगित कर दिया गया है।