Loading...

पांवटा साहिब में दर्दनाक हादसा: निजी बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

By Ankita Published: 28 Jan 2024, 7:21 PM | Updated: 28 Jan 2024, 7:27 PM 1 min read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां निजी बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई है। इसके अलावा दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक निजी बस न्यू फ्रेंड्स पांवटा साहिब से शिलाईं की तरफ जा रही थी। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर गोंदपुर में बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए जिनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरे को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती करवाया गया है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

Tags: