पांवटा साहिब में दिया गया धूपबत्ती व अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण
HNN/पांवटा साहिब
भारतीय वन्य जीव संस्थान के द्वारा अनुभव ग्राम संगठन पंचायत मानपुर देवड़ा विकास खंड पांवटा साहिब में धूपबत्ती व अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
बता दें यह प्रशिक्षण 8 जनवरी से शुरू किया गया था और आज 12 जनवरी को इसका समापन हो गया है। इस प्रशिक्षण में काफी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना है।
इस अवसर पर पंचायत के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार, नीलम शर्मा, प्रक्षिक्षा आरती, बबीता कौशल और भारतीय वन्य जीव संस्थान से हेमा पंथ, विनीता, साक्षी उपस्थित रहे।