Loading...

पांवटा साहिब में पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया नशा तस्कर

Ankita • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के भंगानी में पुलिस ने चरस सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान कांशी राम पुत्र रंगी राम निवासी अप्पर भंगानी, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम सिंघपुरा के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने कांशी राम को शक के आधार पर जांच के लिए रुकवाया। पुलिस को देखकर व्यक्ति घबरा गया।

जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 76.76 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है।