Loading...

पांवटा साहिब में सड़क किनारे नाली में मिला शव, पुलिस ने कब्जे में लिया

हिमाचलनाउ डेस्क • 27 Mar 2025 • 1 Min Read

नाहन: जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में वीरवार को एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

मृतक की पहचान

शव की पहचान 45 वर्षीय तारा चंद पुत्र सागर राम निवासी गांव गोंदपुर, डाकघर निहालगढ़, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

शव मिलने की जानकारी और पुलिस जांच

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब टीम सूरजपुर नजदीक टैम्पो यूनियन पहुंची, तो तारा चंद का शव सड़क किनारे बनी नाली के पानी में मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी भी की। मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

स्थानीय लोगों से पूछताछ और प्रारंभिक जांच

मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक तारा चंद गोंदपुर का रहने वाला था। पुलिस टीम ने जब शव का बारीकी से निरीक्षण किया, तो मृतक के सिर व आंख पर चोट का निशान पाया गया, जो संभावित रूप से नाली में गिरने से लगा होगा

परिजनों का बयान

मृतक के भाई सतनाम सिंह परिवारजनों के साथ शवगृह पांवटा साहिब पहुंचे। उन्होंने बताया कि तारा चंद बेहडेवाला धौलाकुंआ के एक ढाबे में बर्तन सफाई आदि का काम करता था। सतनाम सिंह व परिवारजनों को तारा चंद की मृत्यु पर किसी पर कोई शक नहीं है

पुलिस की पुष्टि

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने शव मिलने की पुष्टि की है।