Loading...

पांवटा साहिब में 2 किलो से अधिक भुक्की के साथ युवक गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 4 Oct 2025 Edited 4 Oct Quick read

पांवटा साहिब में चल रही थी नशे की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार

पांवटा साहिब।
सिरमौर पुलिस की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांवटा साहिब में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बद्रीपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति लंबे समय से अपनी दुकान पर मादक पदार्थ भुक्की बेचने का अवैध धंधा कर रहा है।

भुक्की के साथ पकड़ा गया आरोपी
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर जब बद्रीपुर में छापेमारी की तो आरोपी मोहम्मद राहिल खान पुत्र मोहम्मद फुरकान, निवासी भूपपुर, तहसील पांवटा साहिब, उम्र 40 वर्ष, के कब्जे से 2.119 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई। आरोपी तारूवाला में ट्रक यूनियन के पास लौहार और ऑटो रिपेयर की दुकान चलाता था।

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
सिरमौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।