Loading...

पांवटा साहिब में 2 गुटों में हुई खूनी झड़प, 4 लोग गंभीर घायल

Ankita • 14 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के अटवाला गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां सरकारी रास्ते को लेकर 2 गुटों में खूनी झड़प हो गई। इस घटना में 4 लोग बुरी तरह जख्मी हुए है। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रमेश चंद निवासी अम्बोया पंचायत, गांव अटवाल के मकान का निर्माण कार्य चला हुआ है। वीरवार देर रात मकान के लिए ट्रैक्टर में सीमेंट लाया जा रहा था। अतर सिंह (45) पुत्र सुंदर सिंह, रमेश चंद (50) पुत्र सुंदर, चतर सिंह (35) पुत्र सुंदर सिंह तथा सुंदर सिंह (70) पुत्र देई राम सड़क पर ट्रैक्टर के इंतजार में बैठे थे।

इसी दौरान राजेश शर्मा, अमित (विक्की), राकेश, जयप्रकाश, संजू व करण सहित 10-12 लोग मौके पर पहुंचकर बहसबाजी करने लगे। इसके बाद दोनों गुटों में झड़प हो गई। इस झड़प में अतर सिंह, रमेश चंद, चतर सिंह व सुंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया जहां से अतर सिंह को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है। डीएसपी अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है।