पांवटा साहिब में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

MURDER.jpg

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में अज्ञात शक्श द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिसकी पहचान जनक पुत्र धनीराम निवासी शंभू वाला के रूप में हुई है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक की पहचान मनोरंजन ठाकुर (45) पुत्र बालेश्वर निवासी देवी बरेटा पोस्ट ऑफिस सेमापुर थाना बरारी जिला कटिहार बिहार के रूप मे हुई है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मनोरंजन विश्वकर्मा मंदिर के समीप आइसक्रीम बेचने का काम करता था। जब वह देर रात 12:00 बजे के करीब घर लौट रहा था तो अचानक पीछे से आकर एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया और व्यक्ति की खूब पिटाई की गई, जब वह अधमरा हो गया तो उसे वहीं छोड़ कर आरोपी मौके से फरार हो गया। व्यक्ति को जब सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है।