लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा साहिब में 84 प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ ददाहू का ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पांवटा साहिब में ई-रिक्शा चालक से 84 नशीले कैप्सूल बरामद, पुलिस जांच में जुटी

पांवटा साहिब

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में पुलिस ने एक ई-रिक्शा चालक को 84 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतपाल सिंह, निवासी ददाहू के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नाका चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाई प्वाइंट के पास नियमित नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान, संदेह के आधार पर एक ई-रिक्शा को रोका गया। तलाशी के दौरान चालक के पास से 84 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।

आरोपी से पूछताछ जारी
डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नशीले कैप्सूल कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]