Loading...

पांवटा साहिब: यमुना नदी में अवैध खनन करते ट्रैक्टर से वसूला 17 हजार रूपए जुर्माना

Ankita • 19 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

ज़िला सिरमौर के पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। वन विभाग की टीम ने भूपपुर में यमुना नदी में एक ट्रैक्टर को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। इस दौरान वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर चालक से 17,770 रूपए जुर्माना वसूला।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि यमुना नदी में खनन माफी द्वारा खनन को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब मोहन सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें वन खंड अधिकारी पांवटा साहिब सुमंत कुमार व वन रक्षक रणबीर सिंह व वनकर्मी कीर्तनपाल मौजूद रहे।

मौका पर भूपपुर में अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा। इस दौरान चालक से 17770 रुपए का जुर्माना वसूला गया। डीएफओ पांवटा एश्वर्याराज ने पुष्टि करते बताया कि खनन माफिया के खिलाफ वन विभाग की कार्यवाही जारी रहेगी ।