Loading...

पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर खिसकी पहाड़ी, यातायात बंद

Ankita • 10 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर शनिवार दोपहर बाद 1ः30 बजे के आसपास भारी भूस्खलन होने से बंद हो गया। सतौन के पास अवरूद्ध हुए एनएच से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। हालांकि, एनएच को बहाल करने के लिए 3ः00 बजे के आसपास मशीन लगाई गई है।

उम्मीद है कि 4ः00 से 4ः30 बजे के बीच सड़क को बहाल कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सतौन से एक किलोमीटर आगे कई पेड़ और मिट्टी का ढेर खिसकते हुए सड़क पर आ गिरे। इससे सड़क को भारी नुकसान हुआ है। सड़क किनारे लगे पैरापिट भी भूस्खलन की चपेट में आ गए। सड़क बंद होने की सूचना निर्माणाधीन कंपनी के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद सड़क को बहाल करने के लिए मशीनरी मौके पर भेजी गई।

बता दें कि पांवटा साहिब-शिलाई एनएच का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इससे पहले भी ये सड़क कई बार भूस्खलन के बंद हो चुकी है। इस एनएच पर जगह-जगह लैंड स्लाइड जोन बने हुए हैं। यहां सड़क के निर्माण कार्य में जुटी कंपनियों पर कई बार स्थानीय लोग अवैज्ञानिक तरीके से खोदाई के आरोप लगा चुके हैं।