HNN/ पांवटा
पांवटा साहिब से आजाद उम्मीदवार अनिंदर सिंह नॉटी ने अपना नामांकन वापिस ले लिया है। ऐसे में अब वह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जा सकते हैं। इसके साथ ही शमशेर अली ने भी अपना नामांकन वापिस ले लिया है। वह भी आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे थे। बता दें, टिकट नहीं मिलने के कारण अनिंदर सिंह नॉटी ने आम आदमी पार्टी छोड़ आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
जिसके बाद उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसी बीच उन्होंने आज नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन अपना नामांकन वापिस ले लिया है। जिला सिरमौर में सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवार पांवटा साहिब से चुनावी मैदान में थे। इनमें से दो आजाद उम्मीदवारों द्वारा आज नामांकन वापस ले लिया गया है जबकि अब 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।
इनमें पांवटा सीट से भाजपा से सुखराम चौधरी, कांग्रेस पार्टी से किरनेश जंग, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से अश्वनी वर्मा चुनावी मैदान में है। इसके अलावा सीमा देवी बहुजन समाज पार्टी से किस्मत आजमा रही है। आजाद उम्मीदवार के तौर पर रोशन लाल शास्त्री, मनीष तोमर, सुनील चौधरी भी चुनावी मैदान में है। आम आदमी पार्टी से मनीष ठाकुर जबकि रामेश्वर शर्मा आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

