Loading...

पांवटा साहिब से 15 वर्षीय किशोर लापता, तलाश में जुटी पुलिस

PARUL • 25 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पिछले 10 सालों से रह रहा 15 वर्षीय एक किशोर लापता हो गया है। हालांकि पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोर की मां रीता निवासी मसूरी पांवटा साहिब में एक निजी कंपनी में कार्यरत है और परिवार सहित बेहड़ेवाला में रह रही है।

उन्होंने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा पारस राजकीय माध्यमिक विद्यालय बेहड़ेवाला में 8वीं कक्षा में पढ़ता है। पारस 24 जनवरी की सुबह घर से यह कहकर निकला था कि वह स्कूल जा रहा है लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटा।

उन्होंने उसे ढूंढने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसका जब उसका कहीं कोई पता नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस थाना में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पारस की तलाश शुरू कर दी है।

पारस की मां रीता ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से गुहार लगाते हुए कहा कि अगर उनका बेटा किसी को भी दिखाई दिए तो वह 7807931461 नंबर पर फोन कर उन्हें सूचित करें।