Loading...

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद हिमाचल के तीनों एयरपोर्ट बंद , सभी उड़ानें रद्द – सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 8 May 2025 • 1 Min Read

शिमला

हिमाचल के शिमला, कांगड़ा और कुल्लू हवाई अड्डे नौ मई तक बंद रहेंगे, सभी उड़ानें रद्द – प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी किए।

पाकिस्तान पर भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शिमला, कांगड़ा और कुल्लू हवाई अड्डों को 9 मई तक बंद कर दिया गया है। बुधवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे सैलानियों को सड़क मार्ग से लौटना पड़ा।

सुरक्षा व्यवस्था और आपात बैठक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपना बंजार दौरा रद्द कर आपात बैठक बुलाई। बैठक में सभी जिला उपायुक्तों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। सीमावर्ती क्षेत्रों में स्कूलों में अवकाश के निर्णय की स्थिति पर चर्चा की गई। खाद्यान्न आपूर्ति, संचार, विद्युत और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा भी की गई।

धर्मशाला में आईपीएल मैच शिफ्ट
धर्मशाला एयरपोर्ट के बंद होने के कारण 11 मई को होने वाले पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले को वानखेड़े स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज धर्मशाला में ही खेला जाएगा।