पानी की पाइप की फिटिंग करते हुए प्लंबर को ऐसे मिली दर्दनाक मौत…
HNN/ मंडी
जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र के भ्यारटा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां रसोई में पानी की पाइप की फिटिंग करते हुए प्लंबर करंट की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी जान चली गई है।
मृतक की पहचान दीपक कुमार(36) पुत्र वीर सिंह निवासी गांव भ्यारटा बल्ह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, दीपक गांव में चमन लाल के मकान के लेंटर पर रसोई में पानी की पाइप की फिटिंग कर रहा था।
इस दौरान अचानक ही उसका पैर फिसल गया और उसके हाथ में मौजूद लोहे की पाइप बिजली की एचटी लाइन पर जा गिरी। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर देवराज ने घटना की पुष्टि की है।