पानी के ड्रम में डूबी 51 वर्षीय आंगनबाड़ी हेल्पर, हुई मौत
HNN/ सोलन
जिला सोलन के शक्तिनगर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां 51 वर्षीय आंगनबाड़ी हेल्पर पानी के ड्रम में डूब गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामले की आगामी जाँच भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आगनबाड़ी हेल्पर ऊषा का मोबाइल अचानक ड्रम में गिर गया। जैसे ही महिला ने फोन को निकालने के लिए ड्रम में हाथ डाला तो वह खुद भी मुंह के बल इसी में गिर गई, जिससे महिला की मौत हो गई।
इस बारे में जैसे ही आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की पुष्टि सोलन एसपी गौरव सिंह ने की है।