लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पार्टी के लिए वोट मांगने पर पांच शिक्षकों पर गिरी गाज, कारण बताओ का नोटिस

PRIYANKA THAKUR | 17 नवंबर 2022 at 3:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए कुछ शिक्षकों ने वोट की अपील की थी। इस अपील को कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद भाजपा ने चुनाव आयोग के पास इस बारे में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। जिसमे लिखा था कि इन सरकारी कर्मचारियों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील करके चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। जिसके बाद चुनाव आयोग ने यह कार्यवाही शुरू की।

दरअसल, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हिमाचल के कर्मचारी अब तक कई आंदोलन कर चुके हैं लेकिन उसके बाद भी पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो पाई। ऐसे में कांग्रेस ने दावा किया है कि यदि प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो वह पुरानी पेंशन बहाल कर देंगे। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांगने पर पांच शिक्षकों पर कार्यवाही हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हालांकि बीते दिनों जारी हुए नोटिस में इन कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया था। जिसके चलते कारण बताओ नोटिस इन्हे जारी हुआ हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगर दोबारा नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो इनके खिलाफ सेवा नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]