Loading...

पार्वती जल विद्युत परियोजना के इंजीनियरों ने एक और बड़ी उपलब्धि की हासिल

Ankita • 3 Nov 2023 • 1 Min Read

इतने किलोमीटर लंबी हेडरेस टनल के मिले दोनों छोर……

HNN/ कुल्लू

देश की महत्त्वाकांक्षी 800 मेगावाट की पार्वती जल विद्युत परियोजना बेमिसाल इंजीनियरिंग का खूबसूरत नमूना है। अब इंजीनियरों ने एक और बड़ी सफलता प्राप्त की है। जानकारी के मुताबिक, कुल्लू घाटी में छह मीटर चौड़ी और 32 किमी लंबी हेडरेस टनल के दोनों छोर मिल गए हैं। बरशैणी की बर्फीली पहाड़ियों को खोदकर केंद्र सरकार के उपक्रम एनएचपीसी के इंजीनियरों ने दक्षता का लोहा मनवाया है।

परियोजना प्रबंधन की मानें तो टीबीएम से सबसे लंबी टनल की खुदाई का यह विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ है। बता दें सुरंग की खुदाई टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) से की गई है। इसमें भूगर्व में टनल के दोनों छोरों को एकदम सटीक मिलाए जाना कड़ी चुनौती थी।

कामगारों ने इस कारनामे को आसानी से कर लिया। इस काम से ऊर्जा विकास में भी एक नई युग की शुरूआत भी होने वाली है। पार्वती नदी को पुलगा गांव के समीप कंक्रीट ग्रैविटी बांध से 32 किमी लंबी सुरंग के भीतर अपवर्तित किए जाने के बाद सिउंड के समीप पावर हाउस में गिराया जाना है।