Loading...
una

पालतू कुत्ते के हमले में बच्चा घायल, चिंतपूर्णी पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर मामला दर्ज किया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Dec 2025 • 1 Min Read

ऊना के भरवाईं क्षेत्र में पालतू कुत्ते द्वारा बच्चे को काटने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
भरवाईं उप-तहसील के गांव गुरेट निवासी कैलाश देव ने पुलिस थाने चिंतपूर्णी में शिकायत दी कि उसका बेटा येश सन्दल 29 नवंबर को पशुशाला में पशुओं को घास डालने जा रहा था, इसी दौरान गांव के ही मनोहर लाल पुत्र परसराम के पालतू कुत्ते ने उसे बुरी तरह काटकर घायल कर दिया।

कुत्ते को बांधकर रखने की सलाह पहले भी दी गई थी
पीड़ित परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कुत्ते के मालिक को कुत्ते को बांधकर रखने के लिए कहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मनोहर लाल पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जांच जारी, कार्रवाई सुनिश्चित होगी
मामले में पुलिस जांच जारी है और आगे की क़ानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर सख्त ध्यान देने की मांग की है।