Loading...

पालमपुर-अंब वंदे भारत बस सेवा शुरू, आरएस बाली ने दिखाई हरी झंडी

Ankita • 9 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से आज शनिवार को पालमपुर-अंब पर्यटन वंदे भारत बस सेवा शुरू की गई। बस सेवा को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने हरी झंडी दिखाई।

इस बस सेवा के जरिये वंदे भारत ट्रेन में ऊना से दिल्ली जाने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। आरएस बाली ने बताया कि प्रदेश की पहली वंदे भारत बस सेवा पालमपुर से नगरोटा व कांगड़ा होते हुए जिला ऊना के अंब तक शुरू किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वंदे भारत ट्रेन के पर्यटकों को जिला कांगड़ा तक लाना और ले जाना है।

ये बस पालमपुर से सुबह आठ बजे चलेगी और 11:30 बजे पर्यटकों को अंब से लेकर कांगड़ा व पालमपुर आएगी। इस बस में प्रति सीट 600 रूपए किराया निर्धारित किया गया है। वंदे भारत बस वोल्वो श्रेणी की होगी, जो सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगी।