पालमपुर काॅलेज में प्रवेश के लिए इस दिन तक करें आवेदन….
HNN/कांगड़ा
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा कॉलेज पालमपुर में 3 जून से सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र ने बताया कि 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रथम मेरिट लिस्ट अपलोड कर दी जाएगी।
मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 16 से 19 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं। फीस जमा करने के लिए लिंक कॉलेज की कार्यालयी वेबसाइट पर जनरेट किया जाएगा। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 20 जुलाई सुबह 11 बजे अपलोड कर दी जाएगी। इस सूची में आने वाले विद्यार्थी 20 जुलाई को सायं पांच बजे तक फीस जमा करवा सकते हैं। छात्र अधिक जानकारी वेबसाइट पर प्राप्त करें।
प्राचार्य ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान महाविद्यालय 18 जून से 12 जुलाई तक बंद रहेगा। इच्छुक अभिभावक और छात्र तीन से 15 जून तक प्रतिदिन 11 से एक बजे तक महाविद्यालय में चल रहे परामर्श सत्र (काउंसलिंग सेशन) में भाग ले सकते हैं। स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी भी तीन जून से 15 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके बाद विलंब शुल्क से प्रवेश होगा। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए विभागों में प्रवेश पांच जून से 14 जुलाई तक चलेगा।
इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन विभागों की प्रथम मेरिट सूची 15 जुलाई को सायं चार बजे काॅलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। चयनित विद्यार्थी वेबसाइट के माध्यम से ही 16 जुलाई को सायं 5 बजे तक अपनी फीस जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कॉलेज की वेबसाइट को देखते रहें।