Loading...

पालमपुर के उपभोक्ता जल्द करवाएं बिजली बिल जमा, नहीं तो इस दिन कटेगा कनेक्शन….

Ankita • 12 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

बिजली बोर्ड ने पालमपुर उपमंडल के तहत करीब 257 व्यवसायिक और घरेलू उपभोक्ताओं को 42 रुपये बिजली का बिल लेना है, लेकिन दो माह से इन उपभोक्ताओं ने अपना बिल जमा नहीं करवाया है।

बोर्ड ने इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं को फाइनल नोटिस भेज दिया है। जिन्होंने 20 मार्च से पहले बिजली के बिल जमा नहीं करवाए तो उसके बाद बिना किसी सूचना के बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

दोबारा कनेक्शन लगाने के लिए 250 रुपये फिर अलग से देने पड़ेंगे। बता दें विद्युत उपमंडल पालमपुर के तहत करीब 302 बिजली उपभोक्ता है। विद्युत उपमंडल पालमपुर एक के तहत कई व्यवसायिक व घरेलू उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं।

बिजली बोर्ड इन उपभोक्ताओं को पहले भी कई बार नोटिस जारी कर चुका है। लेकिन इन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिजली के बिजली जमा नहीं करवाए है।