Loading...

पालमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीले पदार्थों सहित 2 गिरफ्तार

PARUL • 15 Nov 2024 • 1 Min Read

Himachalnow/काँगड़ा

पालमपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत 2 मामले पकड़े हैं। पहले मामले में पुलिस ने बिंद्रावन में पैट्रोलिंग के दौरान अमित कुमार के कब्जे से ट्रामाडोल हाइड्रो क्लोराइड तथा अस्टीमिनोफेन टैबलेट बरामद की। पुलिस ने इस प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में पुलिस ने कालू दी हट्टी में टी बोर्ड ऑफ इंडिया के कार्यालय के समीप नाकाबंदी के दौरान पंकज व शशि से 26 ग्राम अफीम, 0.22 ग्राम चिट्टा तथा 2500 रुपए नकदी बरामद की। पुलिस ने इस प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।