पालमपुर में इस दिन होंगे वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट….
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर उपमंडल में 27 व 28 मार्च को रखी गई वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों के कारण नहीं होंगे।
यह जानकारी पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप- मंडलाधिकारी (नागरिक) नेत्रा मेती द्वारा दी गई है।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट 21 मार्च को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक होंगे।