Loading...

पालमपुर में तेंदुए ने दी दस्तक, लोगों में दहशत का माहौल

Ankita • 11 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल पालमपुर में तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने इस बाबत वन विभाग को सूचित किया है। लोगों ने वन विभाग से जल्द ही तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।

बता दें मामला उपमंडल पालमपुर के गांव अपर मैंझा का है, यहां ग्रामीणों ने तेंदुए को बेखौफ घूमता हुआ देखा है। तेंदुए की दहशत से लोगों का उनके घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि तेंदुए ने अभी तक क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है, ना ही किसी पालतू जानवर को अपना शिकार बनाया है।

उधर, डीएफओ नितिन पाटिल ने कहा कि कहीं पर तेंदुआ लोगों को दिखता है तो इसकी सूचना विभाग को जल्द दें। उन्होंने लोगों को रात के समय घरों से अकेले बाहर ना निकलने की हिदायत दी है।