Loading...

पालमपुर में सड़क दुर्घटना में पैदल यात्री की मौत

NEHA 1 Oct 2024 Edited 1 Oct 1 min read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक पैदल यात्री की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम को पालमपुर के कालीबाड़ी मंदिर के पास हुई। पुलिस के अनुसार अनियंत्रित कार ने पैदल यात्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय मिलाप चंद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चंबा जिले के निवासी थे और पालमपुर में किराए के मकान में रहते थे। उनकी पत्नी सरकारी सेवा में हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।